2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने को लेकर राजधानी देहरादून के भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी पार्टी पदाधिकारियों की विशेष बैठक हुई जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल संतोष संग उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी कार्यक्रमों की केंद्रीय नेतृत्व और पदाधिकारियों के माध्यम से समय-समय पर समीक्षा होती रहती है और निश्चित रूप से आने वाले समय में चुनाव में साकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। वहीं इसके साथ भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश की जिन 23 विधानसभाओं में पिछले चुनाव में भाजपा नहीं जीत पाई थी वहां के कारणों का आंकलन करने पर चर्चा हुई है और जल्द ही हमारे कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का भी विमोचन होगा।
चुनाव जीत की रणनीति पर भाजपा की अहम बैठक
BJP's crucial meeting on election victory strategy
Continue With Google
Comments (0)