आसमान की ऊंचाइयों को छूने निकली बापचा की बेटी, चांदनी कुंवर देवड़ा ने भारतीय वायुसेना में रचा इतिहास
शामगढ़
मंदसौर जिले की शामगढ़ तहसील के छोटे से गांव बापचा ने फिर से अपने गर्व का परचम लहराया है। पूर्व सैनिक श्रवण सिंह देवड़ा की बेटी, चांदनी कुंवर देवड़ा ने भारतीय वायुसेना में अपनी जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। चांदनी ने वायुसेना के 'X ग्रुप' में चयनित होकर पूरे मध्य प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है, जिससे जिले का मान बढ़ा है।
पिता श्रवण सिंह देवड़ा, जो रिटायर्ड आर्मी रॉयल अकैडमी का संचालन करते हैं और कई युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं, अपनी बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। चांदनी के पहली बार परीक्षा देने पर ही चयनित होने से परिवार में खुशी का माहौल है। जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने पाटीदार कंप्यूटर सेंटर पर पहुंचकर चांदनी का स्वागत किया।
शामगढ़ तहसील की पहली महिला के रूप में भारतीय वायुसेना के 'X ग्रुप' में चयनित होकर चांदनी ने यह साबित कर दिया है कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं हैं।
- चांदनी कुंवर देवड़ा: चयनित बालिका
- श्रवण सिंह देवड़ा: पिता
बेटियों के पंखों में अब वो उड़ान है, जो उन्हें आसमान तक ले जा रही है। चांदनी का चयन केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि उन लाखों लड़कियों के लिए एक उम्मीद की किरण है, जो अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत जुटा रही हैं।
Continue With Google
Comments (0)