थाना कलान के पटना देवकली गांव में शिव मंदिर के पास बाजरे की फसल में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक बबलू अपने घर से रात में खेत पर पानी लगाने गया था। जब वह सुबह तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शिव मंदिर के पास एक गड्ढे में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बबलू के परिवार ने कई तरह के आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। बबलू अपने पीछे मां, पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है।
युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
Body of a young man found under suspicious circumstances; sensation spreads in the area.
Continue With Google
Comments (0)