प्रतियोगिताओं का मंचन हुआ, जहाँ विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का बेमिसाल प्रदर्शन किया। मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए देसी घी और आटे के बिस्कुट, ताल मखाना जैसे उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे, जिनकी ऑनलाइन और सीधे बिक्री भी की गई। इस पहल से विद्यार्थी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगे।