. रीवा की अल्प आय वर्ग गृह निर्माण सहकारी समिति में करोड़ों के कथित वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। जमीन आवंटन और खरीद-फरोख्त में नियमों को ताक पर रखकर हेराफेरी के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता एडवोकेट संजय पाण्डेय ने तत्कालीन अध्यक्ष विकास तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विपिन मिश्रा, संचालक मंडल और प्रबंधक पर संस्था की राशि के दुरुपयोग और एक ही जमीन की दो बार रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में दो अलग-अलग जांचें हुईं, जिनमें शिकायतों की पुष्टि हुई और कार्रवाई का प्रस्ताव भी दिया गया, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार अब तक जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामला हाईकोर्ट की रिव्यू याचिका तक पहुंच गया है।