सीतापुर के लालकुर्ती मोहल्ले में 100 साल पुराने रास्ते को बंद करने को लेकर PAC और स्थानीय निवासियों के बीच भीषण बवाल हो गया। PAC अपनी जमीन पर बाउंड्री निर्माण का प्रयास कर रही थी, जिसका मोहल्लेवासियों ने कड़ा विरोध किया। उनका दावा है कि यह रास्ता पिछले 100 सालों से उनके आवागमन के लिए इस्तेमाल हो रहा है। मुख्य रास्ते पर शराब की दुकान होने से महिलाओं और बच्चों को हो रही परेशानी का हवाला देते हुए स्थानीय लोगों ने इस वैकल्पिक रास्ते को बंद न करने की मांग की है। दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए ADM, SDM, CO और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामला सुलझाने का प्रयास किया।