नई शिक्षा नीति के लागू होने के पश्चात देश के सभी शिक्षा बोर्डों का पाठ्यक्रम लगभग एक समान हो गया है, जो सीबीएसई के पाठ्यक्रम के समक्ष है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने भिवानी में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी और मार्च में निर्धारित समय पर आयोजित होंगी, जिसके लिए तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर अधिक अंक लाने का दबाव न डालें, बल्कि तनाव रहित माहौल में उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने में सहयोग करें। चेयरमैन ने पूर्व मुख्यमंत्री बीडी गुप्ता की 109वीं जयंती पर पुस्तक विमोचन भी किया।
नई शिक्षा नीति से बदला पाठ्यक्रम, परीक्षा समय पर
Curriculum changed under the new education policy; exams to be held on time
Continue With Google
Comments (0)