उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने थराली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारायणबगड़, थराली और देवाल विकासखंडों की कुल 33 सड़कों के निर्माण और सुधारीकरण की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के थराली कार्यालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने बताया कि वर्षों से कई सड़कें जर्जर हैं, डामरीकरण लंबित है और कुछ गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण में भी देरी हो रही है। अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने जल्द प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने का आश्वासन दिया, साथ ही शासन स्तर पर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।
सड़कों की बदहाली पर यूकेडी का प्रदर्शन
UKD protest over the poor condition of roads
Continue With Google
Comments (0)