1857 की क्रांति के वीर शहीदों के बलिदान को समर्पित, अम्बाला कैंट में 22 एकड़ में भव्य शहीदी स्मारक बनकर तैयार है। 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका उद्घाटन करेंगे। 800 करोड़ की लागत से निर्मित इस स्मारक में 206 फीट ऊंचा मेमोरियल टावर और कमल के फूल जैसा आकार है, जो क्रांति के दौरान संदेश भेजने के प्रतीक को दर्शाता है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बताया कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और उनके बलिदान से अवगत कराएगा। यह वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने देश की आजादी की नींव मजबूत की।
अम्बाला में 1857 के शहीदों का भव्य स्मारक तैयार
Grand memorial for the martyrs of 1857 completed in Ambala
Continue With Google
Comments (0)