रायबरेली। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल की ओर से 2 नवंबर को हुतात्मा दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल चैरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्रांत सहमंत्री विवेक ने कहा कि बजरंग दल सेवा, सुरक्षा और संस्कार के भाव से कार्य करता है। जिला संयोजक विनोद मौर्य ने राम कोठारी और शरद कोठारी सहित शहीद कार्यसेवकों को श्रद्धांजलि दी। शिविर में विनोद मौर्य, सौरभ सिंह, पिंटू सिंह, धीरेंद्र सिंह, दीपू सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रायबरेली में बजरंग दल ने रचा सेवा का इतिहास
Bajrang Dal creates a history of service in Raebareli
Continue With Google
Comments (0)