त्योहारी सीजन और वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए देहरादून पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की है। प्रभारी एसपी ट्रैफिक जया बलूनी ने बताया कि नवरात्र के बाद से शहर में वाहनों का दबाव और पर्यटकों का आवागमन काफी बढ़ गया है। ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले मुख्य चौराहों पर 'मूवेबल फोर्स' को तैनात किया गया है, ताकि जाम की स्थिति बनते ही तुरंत कार्रवाई की जा सके। पीक आवर्स में थाना और चौकी पुलिस भी यातायात प्रबंधन संभालेगी।
देहरादून में त्योहारी ट्रैफिक जाम से निपटने की तैयारी
Preparations to tackle festive traffic congestion in Dehradun
Continue With Google
Comments (0)