. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तत्वावधान में रायबरेली के रिफार्म क्लब लॉन में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का द्वितीय दिवस, समूह द्वारा उत्पादित उत्पादों की मार्केटिंग व्यवस्था सुदृढ़ करने पर केंद्रित रहा। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता और विधायक सलोन अशोक कुमार ने समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की खरीदारी कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया, साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। विधायक ने नवनियुक्त 32 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समूहों को प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।