हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने के साथ-साथ भीम स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों और युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा की खेल प्रतिभाओं ने एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि एशियाई खेलों में भारत ने कुल 85 पदक हासिल किए, जिनमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 30 पदक अपने नाम किए। इनमें 14 स्वर्ण पदक शामिल हैं। वहीं पैरा-एशियाई खेलों में हरियाणा के 14 खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण पदक सहित कुल 31 पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
भिवानी भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ की घोषणा
Announcement of ₹50 crore for Bhiwani’s Bhim Stadium
Continue With Google
Comments (0)