उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से पथ संचलन के वीडियो पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि यह वीरांगनाओं का प्रदेश है। बहनों के अनुशासित पथ संचलन को गलत तरीके से पेश कर अमर्यादित टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है।
वही कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर उस पोस्ट को तुरंत हटा दिया गया था और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, हाथरस और मणिपुर जैसी गंभीर घटनाओं के समय महिला सम्मान की बात करने वाले भाजपा नेताओं की जुबान क्यों खामोश थी?
विवाद बढ़ने पर कांग्रेस ने पोस्ट जरूर डिलीट कर दिया है, लेकिन प्रदेश में दोनों दलों के बीच बयानबाजी और सियासी घमासान लगातार जारी है।
सोशल मीडिया पोस्ट पर गरमाई सियासत कांग्रेस-भाजपा में वार-पलटवार
Politics heats up over social media post; Congress and BJP trade barbs
Continue With Google
Comments (0)