इंडिया गठबंधन ने वोट के अधिकार की लड़ाई तेज करते हुए हरियाणा के भिवानी से दिल्ली के लिए कूच किया है। SIR (Special Intensive Revision) को रद्द करने और मतदाता सूची से काटे गए वोटों को वापस जोड़ने की मांग को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल हुए। कांग्रेस, CPI और CPI(M) के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन और गाड़ियों से दिल्ली का रुख किया। CPM नेता ओमप्रकाश अखिल ने मुख्य चुनाव आयुक्त की तत्काल बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि साढ़े 13 करोड़ वोटों का कटना संवैधानिक अधिकारों पर हमला है। सविता मान ने इसे आम जनता के हक़ की लड़ाई बताया।
वोट के अधिकार के लिए भिवानी से दिल्ली कूच
March from Bhiwani to Delhi for the right to vote
Continue With Google
Comments (0)