महेंद्रगढ़ में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता जगदीश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी के आरोपों और कांग्रेस के आंदोलन को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान शुरू किया है। इसके तहत पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी और मतदाता सूची से कथित तौर पर वोट काटे जाने के मुद्दे को उठाएगी।



जगदीश यादव ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की थी। अब पार्टी ने गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सहित अन्यराज्यों में वोटों में गड़बड़ी कर सरकारें बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंनेविशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भीपात्र मतदाता का वोट गलत तरीके से नहीं कटना चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआरप्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक मतदाताओं के अधिकारसुरक्षित नहीं होते, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी गांवों में जाकर यह जानकारी जुटाएगी कि किन विधानसभाक्षेत्रों और गांवों में कितने वोट काटे गए हैं, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जगदीश यादव ने प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्थाको लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहींमिल रहा और अग्निवीर योजना से सेना में भर्ती की पुरानी व्यवस्था प्रभावित हुई है।उन्होंने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की जरूरत पर भी जोर दिया। ईवीएम से जुड़े सवाल पर उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता कीमांग की और कहा कि मतदाताओं के मन में संदेह होने पर उसे दूर करना जरूरी है। वहीं, रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावितहड़ताल पर उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उनकी जायज मांगों कासमाधान करने की अपील की, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।