रीवा में बिगड़ती कानून व्यवस्था और माफियाओं की बढ़ती सक्रियता को लेकर कांग्रेस ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी की शराब माफिया द्वारा हत्या के जघन्य अपराध का हवाला देते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेसियों का आरोप है कि रेत, खनिज और शराब माफिया प्रदेश में हावी हो रहे हैं, जिसका असर रीवा में भी दिख रहा है, जहां चोरी, लूट, डकैती और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, अवैध शराब की बिक्री और नशीले पदार्थों की तस्करी पर भी गहरी चिंता जताई गई है।