सिद्धांत बड़ौनी की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने देहरादून में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने पुलिस पर सिद्धांत बड़ौनी के साथ थाने में बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि सिद्धांत दोषी हैं तो न्यायालय उन्हें सजा दे, लेकिन पुलिस को कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करनी चाहिए। संगठन ने पूरे मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।