नूंह के पल्ला गांव स्थित वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब एक महीने से आंदोलन जारी है। छात्रों की भूख हड़ताल और विभिन्न मांगों के बावजूद बुधवार को हुई जिला प्रशासन और कॉलेज स्टाफ की बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई। बैठक के बाद छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। डीसी अखिल पिलानी ने लाइब्रेरी, खेल सुविधाओं, हॉस्टल रखरखाव और बुनियादी ढांचे की मांगों को जायज बताया और किताबों की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। शिक्षकों की 2009 से लंबित इंक्रीमेंट, डीए और प्रमोशन की मांगें अनसुलझी रहीं। मेवात विकास सभा ने प्रबंधन पर सवाल उठाए, और जामिया की तरह लंबे आंदोलन की आशंका जताई जा रही है।