कांग्रेस और INDIA गठबंधन के 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित चलो दिल्ली मार्च पर उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। यह प्रदर्शन चुनाव आयोग के SIR कार्यक्रम और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाया गया है। इस पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने तीखा पलटवार किया है। हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस वोट की बात कर रही है, लेकिन अभी MLC चुनाव बैलेट पेपर से हुआ, उसमें भी इन्हें बिग जीरो मिला। इसके बावजूद वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खंड-खंड में बंटी है, एकजुट हुए बिना कितने भी बड़े आंदोलन में चले जाएं, फिट नहीं बैठेंगे। पाठक ने सबसे बड़ा हमला उन्होंने सपा गठबंधन पर करते हुए कहा कि आप उस साइकिल की सवारी कर रहे हैं जो देवभूमि उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताती है। अगर थोड़ी भी इंसानियत बची है तो बताइए उत्तराखंड के लोग कब घुसपैठिए हुए यह बताये और इससे पहले गठबंधन से रिश्ता तोड़कर दिखाइए।
कांग्रेस के दिल्ली मार्च पर भाजपा का कड़ा प्रहार
BJP launches sharp attack on Congress's Delhi march
Continue With Google
Comments (0)