भिवानी के राइजिंग स्टार कॉन्वेंट स्कूल में 1 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव एवं फाउंडेशन डे के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य और विभिन्न राज्यों की संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, स्वच्छता, देशभक्ति और एकता में विविधता जैसे सामाजिक संदेश भी प्रस्तुतियों के माध्यम से दिए गए।
राइजिंग स्टार कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणवी के साथ-साथ पंजाबी, राजस्थानी और गुजराती संस्कृति की झलक ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मौजूद अभिभावकों और अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।
स्कूल की प्राचार्या ज्योति बत्रा ने बताया कि हर वर्ष 1 अक्टूबर को स्कूल का वार्षिकोत्सव फाउंडेशन डे के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि खेलकूद, जीके क्विज, ड्राइंग, रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
प्राचार्या ने बताया कि पढ़ाई के साथ बच्चों की खेलकूद में रुचि को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से खेल गतिविधियां करवाई जाती हैं। वहीं, बच्चों की अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजबूत करने के लिए स्पेशल इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस भी चलाई जाती हैं, ताकि हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी का ज्ञान भी विद्यार्थियों को मिल सके।
कार्यक्रम में बच्चों ने जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने के साथ देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां भी दीं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की कला और संस्कृति को मंच पर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने शहीद भगत सिंह और सुखदेव को भी याद किया।
राइजिंग स्टार स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन
Grand Annual Function at Rising Star School
Continue With Google
Comments (0)