रुड़की के नेशनल हाईवे-334 पर Core College के पास एक नए लग्जरी आवासीय प्रोजेक्ट 'एलिस ग्रीन' का भव्य आयोजन किया गया। शानदार प्लॉट्स, आलीशान विला, हरे-भरे पार्क और सरकारी बैंकों से लोन की आसान सुविधाओं से लैस यह प्रोजेक्ट इस समय लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने पूरे परिसर का जायजा लिया और प्रोजेक्ट की जमकर सराहना की।
आपको बता दे कि रुड़की में कोर कॉलेज के पास NH-334 हाईवे किनारे विकसित हुई 'एलिस ग्रीन' कॉलोनी में आज एक भव्य इवेंट का आयोजन किया गया। आधुनिक सुविधाओं और प्राकृतिक सुंदरता के तालमेल से तैयार इस कॉलोनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
इस दौरान खानपुर के लोकप्रिय विधायक उमेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूरी कॉलोनी का भ्रमण किया और वहां मौजूद बुनियादी सुविधाओं जैसे चौड़ी सड़कें, भूमिगत बिजली-पानी की व्यवस्था और खूबसूरत पार्कों का बारीकी से निरीक्षण किया।
खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बताया कि यह प्रोजेक्ट वास्तव में बहुत खूबसूरत और व्यवस्थित तरीके से तैयार किया गया है। कॉलोनी की सड़कें, बिजली और पानी की व्यवस्था बहुत ही शानदार है। सबसे बड़ी और भरोसेमंद बात यह है कि यह प्रोजेक्ट HRDA और RERA से पूरी तरह अप्रूव्ड है, जिससे आम जनता को बिना किसी चिंता के अपने सपनों का घर बनाने का मौका मिल रहा है।
HRDA और RERA से अप्रूव्ड होने की वजह से इस प्रोजेक्ट में सरकारी और राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा आसान लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। कॉलोनी के भीतर बनाए गए सुंदर पार्क, बच्चों के खेलने के क्षेत्र और हरियाली ग्राहकों को अपनी ओर तेजी से आकर्षित कर रही है।
प्रोजेक्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर नफीस शाह ने बताया कि ग्राहकों के विश्वास के कारण ही उनके प्रोजेक्ट्स तेजी से सेल हो जाते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश हमेशा यही रहती है कि हम एक आम उपभोक्ता के घर बनाने के सपने को पूरा कर सकें। किसी भी व्यक्ति को अपने आशियाने के लिए जिन बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा की जरूरत होती है, हमारा प्रोजेक्ट दिन-रात मेहनत करके उन्हीं सपनों को साकार करने में जुटा है। यही वजह है कि हमारे प्रोजेक्ट्स पर लोगों का अटूट भरोसा बना रहता है।
हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी, वैधानिक स्वीकृतियां और बेहतरीन एमेनिटीज के चलते 'एलिस ग्रीन' रुड़की में ड्रीम होम की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है।
Continue With Google
Comments (0)