हंस फाउंडेशन सतपुली द्वारा रामलीला मैदान थराली में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
चमोली
हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल ने शनिवार को रामलीला मैदान थराली में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर का आयोजन भोले जी महाराज और माता मंगला के आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया गया।
शिविर का संचालन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक किया गया, जिसमें लगभग 115 लोगों की ओपीडी जांच की गई। इस दौरान निःशुल्क दवाइयां और जरूरतमंद लोगों को चश्मे वितरित किए गए।
शिविर में जांच के दौरान, लगभग 20 लोगों के आंखों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। इन मरीजों का हंस फाउंडेशन अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आने-जाने की निःशुल्क सेवा भी प्रदान की जाएगी।
इस आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह बिष्ट, दलबीर, राजेंद्र प्रसाद देवराड़ी, और हंस फाउंडेशन सतपुली पौड़ी के दीपक गुसाईं सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)