मध्य प्रदेश के रीवा शहर में 16 नवंबर को महर्षि औघड़दास आश्रम यज्ञलोक में संत औघड़दास बाबा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस विशेष अवसर के लिए नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसमें देशभर से प्रतिष्ठित संत-महात्मा शामिल होंगे। खास बात यह है कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज भी इस भव्य समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता के माध्यम से तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा स्थापना को आध्यात्मिक स्वरूप देने के लिए यज्ञ आयोजन समिति पूरी तरह से जुटी हुई है।