विकासनगर। देहरादून जिले के विकासनगर में इन दिनों सियासत का पारा हाई है। मौका था कांग्रेस पार्टी के हल्ला बोल धरने का, जिसकी कमान थाम रखी थी पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने।
पानी, बिजली, सीवर लाइन, स्मार्ट मीटर और धड़ल्ले से आ रहे भारी-भरकम बिजली बिल, साथ में भ्रष्टाचार का बड़ा तड़का।
मंच पर कांग्रेस के दिग्गज और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ नेता आर्येंद्र शर्मा और पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्र प्रसाद नैथानी जैसे कद्दावर चेहरे एक साथ नजर आए।
धरने पर बैठे नेताओं ने मौजूदा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। नेताओं ने दो टूक कहा कि जनता महंगाई और भ्रष्टाचार की चक्की में पिस रही है, जबकि सरकार अपनी धुन में मस्त है। मंच से हुंकार भरते हुए प्रीतम सिंह, मंत्र प्रसाद नैथानी और आर्येंद्र शर्मा ने साफ कर दिया कि जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है।
2027 के रण का बिगुल
सिर्फ समस्याओं पर बात करने तक ही मामला सीमित नहीं रहा, बल्कि नेताओं ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं, महिलाओं और आम जनमानस से सीधा आह्वान किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताकर इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय किशोर, प्रदेश उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विपुल जैन समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अब देखना यह है कि कांग्रेस के इस सियासी तेवर से सत्ताधारी दल की नींद कितनी उड़ती है, क्योंकि 2027 का दंगल अभी से गर्माने लगा है!
विकासनगर में कांग्रेस का बिजली-पानी पर हल्ला बोल
Congress attacks on electricity and water in Vikasnagar
Continue With Google
Comments (0)