राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भिवानी में सातवां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तवीरों ने किया रक्तदान

थैलेसीमिया जागरूकता का भी दिया संदेश, शादी से पहले जांच करवाने की अपील

Anchoring राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर भिवानी में सातवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर का आयोजन सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट और वशिंका फाउंडेशन भिवानी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान रक्तदान के साथ-साथ थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। आयोजकों ने युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने और शादी से पहले थैलेसीमिया की जांच करवाने की अपील की।

भिवानी में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित सातवें रक्तदान शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रविवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चौधरी बंसीलाल अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान किया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर थैलेसीमिया जागरूकता को लेकर भी विशेष संदेश दिया गया। लोगों से अपील की गई कि शादी से पहले माइनर थैलेसीमिया की जांच अवश्य करवाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।