राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर रीवा केंद्रीय जेल से दो आजीवन कारावास के कैदियों की रिहाई

रीवा केंद्रीय जेल में अच्छे आचरण और बेहतर व्यवहार के चलते आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो कैदियों को रिहा किया गया है। रिहा किए गए कैदियों में एक सिंगरौली और दूसरा शहडोल जिले का निवासी है।

दोनों कैदी 14 वर्ष की वास्तविक सजा और 6 वर्ष की माफी सहित कुल 20 वर्ष की सजा काट चुके हैं।

रिहाई के बाद दोनों कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेल अधीक्षक द्वारा संबंधित जिलों के अधिकारियों से पत्राचार किया गया है, ताकि उनकी योग्यता और प्रशिक्षण के अनुसार उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें।