रुड़की के कन्हापुर गांव में जमीन विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पहले पक्ष द्वारा मारपीट के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद, अब दूसरे पक्ष ने प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा है। उनका दावा है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है। यह पुश्तैनी जमीन है, जिस पर एक परिवार जबरन कब्जा करना चाहता है। दूसरे पक्ष ने आशंका जताई कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए मामले को तूल दिया जा रहा है। अनीस अहमद ने सीसीटीवी फुटेज से अपनी मौजूदगी साबित करने का दावा किया और कहा कि झूठे आरोप से उनकी छवि खराब हो रही है, वे मानहानि का मुकदमा करेंगे।