भिवानी जिले के बढेसरा गांव में 2017 में हुए 6 लोगों की सामूहिक हत्या के मामले का 25 हजार का इनामी आरोपी मीनू उर्फ धोड़ू, जो 8 साल से फरार था, राजस्थान के राजगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह खूनी रंजिश सरपंची चुनाव के दौरान शुरू हुई थी, जब चुनाव जीतने वाले सरपंच की दसवीं की मार्कशीट को लेकर आरटीआई लगाई गई थी और मार्कशीट फर्जी पाई गई थी। इस विवाद के चलते शिकायतकर्ता परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी। भिवानी CIA-2 की टीम ने विशेष अभियान के तहत आरोपी को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
भिवानी: 6 हत्याओं का इनामी आरोपी आठ साल बाद गिरफ्तार
Bhiwani: Accused wanted for 6 murders arrested after eight years
Continue With Google
Comments (0)