. हल्द्वानी में पीएसपी हॉस्पिटल एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। एक महिला की मौत के बाद, उसके परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला की जान गई। बताया जा रहा है कि महिला को तीन दिन पहले डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसके सभी टेस्ट सामान्य थे। लेकिन, डिलीवरी के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, महिला का ठीक से इलाज नहीं हुआ और न ही ऑपरेशन के बाद उसे आईसीयू में रखा गया। इससे पहले भी इसी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से कई मौतें हो चुकी हैं।