राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा ने देहरादून में इंदिरापुरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर करोड़ों के गबन का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के खातों से नियम विरुद्ध एक लाख, दो लाख और चार लाख रुपये निकालने के सबूत RTI में मिले हैं। शर्मा के अनुसार, यह राशि दूसरे इंटर कॉलेज के महावीर सिंह बिष्ट के खाते में मजदूर दिखाकर भेजी गई। संगठन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को जेल भेजने की मांग की है। शर्मा ने यह भी कहा कि यदि शिकायतकर्ता गलत साबित होता है तो उसे भी जेल भेजा जाना चाहिए, लेकिन उनके पास मौजूद कागजात पूरी तरह सही हैं। उन्होंने जांच अधिकारी पर भी सांठ-गांठ कर प्रबंधक को बचाने का आरोप लगाया।