उत्तराखंड के हल्द्वानी में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा 17 से 22 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। 23 नवंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक गुरुद्वारा सिंह सभा में महान कीर्तन दरबार का आयोजन होगा, जिसमें गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान किया जाएगा। 24 नवंबर को रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक गुरु के लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था होगी। दिल्ली, करनाल और अमृतसर से विशेष कीर्तनकार अमृत बांटने आ रहे हैं।
हल्द्वानी में प्रकाश उत्सव की धूम
Prakash Utsav celebrations in full swing in Haldwani
Continue With Google
Comments (0)