भिवानी के टीआईटी कॉलेज में बाल दिवस के उपलक्ष्य में टेक फेस्ट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। 'इनोवेट एंड इंजीनियर' थीम पर आधारित इस उत्सव में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल, कोडिंग, स्टार्टअप आइडियाज, वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उन्हें टीआईटी की विरासत से जोड़ना था, ताकि वे विज्ञान मॉडल को औद्योगिक स्वरूप में ढालकर देश के विकास में योगदान दे सकें। निदेशक प्रो. बी.के. बेहरा ने युवाओं के लिए कौशल विकास और उद्योग-आधारित अनुसंधान की महत्ता पर जोर दिया, जो उनके भविष्य को सुरक्षित करेगा।