नारायणबगड़, चमोली में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला की पहल पर किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और विकासखंड के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को मिष्ठान और दीपक वितरित करके दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला ने दीपावली के महत्व को बताते हुए कहा कि यह बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी उत्तरायणी मेले को तीन दिवसीय आयोजित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोक कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अधिक अवसर मिलेगा।