मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने त्योहारों के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व, स्वच्छता, सुरक्षा, पढ़ाई तथा भविष्य के लक्ष्यों को लेकर प्रेरक संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें शिक्षा, संस्कृति, नैतिक मूल्यों तथा जीवन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देना है। दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर शहरों और गांवों के लाखों बच्चे एक साथ इस कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने बच्चों से दीपावली पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, घर की साफ-सफाई में परिवार का सहयोग करने और मिट्टी के दीये जलाने की अपील की। ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्थानीय कुम्हारों और कारीगरों के उत्पादों को अपनाने को कहा। साथ ही पटाखों से दूर रहने और बड़ों की देखरेख में दीये जलाने की सलाह दी। उन्होंने अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की शुभकामनाएं दीं और ‘विकल्प रहित संकल्प’ का अर्थ समझाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम को भविष्य में एआई एवं डिजिटल तकनीक से और उपयोगी बनाया जाएगा। इससे पहले ढाई लाख से अधिक विद्यार्थियों ने निबंध के माध्यम से उत्तराखंड के विकास पर अपने विचार साझा किए थे।
बच्चों के लिए मुख्यमंत्री धामी का खास 'दिल की बात' कार्यक्रम
Chief Minister Dhami's special 'Dil Ki Baat' (Heart-to-Heart) programme for children
Continue With Google
Comments (0)