देहरादून में महापर्व छठ की संध्या पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर सूप में सजे ठेकुआ, फल, नारियल और दीये के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। केले के पत्ते, फूलों से सजे घाट, जलते दीये और छठी मैया के गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं इस मौके पर व्रती महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। व्रती महिलाओं ने कहा व्रत पुत्र के लिए, परिवार के लिए और मनोकामना पूरी करने के लिए रखा जाता है। ये तीन दिन का व्रत है। पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन निर्जला व्रत शुरू हो गया था। जिसके बाद कल सुबह ही ये व्रत खुलेगा।
देहरादून में छठ महापर्व का आस्थावान आयोजन
Devotional celebration of the Chhath festival in Dehradun
Continue With Google
Comments (0)