प्रसिद्ध आध्यात्मक गुरु राजेश कुमार मास्टर जी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के भीतर जागृति और आत्मबोध की संभावना विद्यमान है। मुक्ति की यात्रा अपने वास्तविक स्वरूप को जानने, जीवनके गहरे उद्देश्य को समझने और आत्मज ज्ञान की ओर बढ़ने की यात्रा है। मसूरी और हरिद्वार मे ंआत्मज्ञान की अनुभूति के 19 वर्ष बाद, मास्टर जी अपने देश विदेश के लगभग 80 शिष्यों के साथ मसूरी में 15 से 24नवंबर 2026 तक आयोजित नौ दिवसीय आध्यात्मिक गुरू जी मुक्ति ट्रिप आत्म ज्ञान यात्रा पर लौटे हैं।
मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में मास्टर जी ने बताया कि नवंबर 2007 उनके जीवन का एक निर्णायक क्षण था, जब उन्हें इन स्थानों पर गहन आध्यात्मिक जागृति की अनुभूति हुई। आज वे उस अनुभव के सार को अपने शिष्यों के साथ साझा कर रहे हैं, जिनमें से कई वर्षों से उनसे जुड़े हुए हैं। इसका उददेश्य Cbse आध्यात्मिक यात्रा को और अधिक गहन बनाना है ताकि आत्मज्ञ़ानी व्यक्तितत्व खिल सके और जहाँ भी जाएँ, शांति, आनंद और परिवर्तन की सु्गंध फैलाएँ। उनका संकल्प है कि इन नौ दिनों में निर्मित होने वाला शक्तिशाली आध्यात्मिक वातावरण केवल मसूरी और हरिद्वार तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे भारत और आगे चलकर विश्व के लोगों को भी प्रेरित करे। उन्हांेने बताया कि पिछले 19 वर्षों में उन्होंने बिना किसी सोशल मीडिया मंच का उपयोग किए, निःस्वार्थ भाव से लाखों लोगों के साथ एक से एक संवाद के माध्यम से अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने पाया कि चार पीढ़ियों के लोग, 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 80 वर्ष की दादियों तक, खुशी से जीवन जी सकते हैं और जीवन का उत्सव मना सकते हैं
तीन दिवसीय ज्ञान व आध्यात्मिक शिविर का आयोजन
Organization of a three-day knowledge and spiritual camp
Continue With Google
Comments (0)