अंबाला में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुनील पाठवान  और उनकी पूरी टीम की मेहनत से आयोजित छठ महोत्सव में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व परिवहन मंत्री असीम गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
वीओ: छठ महापर्व के अवसर पर अंबाला में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रवासी समाज की ओर से आयोजित इस महोत्सव में सुनील पाठवान और उनकी पूरी टीम ने कई दिनों की तैयारियों के बाद शानदार आयोजन किया। व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर छठी मैया की पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। कार्यक्रम में पूर्व परिवहन मंत्री असीम गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन में पहुंचकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। व्रतियों ने संतान की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर पहुंचे अतिथियों ने आयोजक संस्था, सुनील पाठवान और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं।