पीलीभीत से बड़ी खबर आपदा पीड़ित को आवास देने के नाम पर ब्लैकमेलिंग सचिव और प्रधान पर गंभीर आरोप
आंधी-बारिश में कच्चा मकान गंवा चुके पीड़ित रिंकू राठौर ने आपदा आवास योजना के लाभ के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी
पीड़ित का आरोप है कि जब जिला स्तर से सुनवाई नहीं हुई, तो उसने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच ब्लॉक में आते ही हड़कंप मच गया
अब ब्लॉक के सचिव रमा वीर और ग्राम प्रधान अजय कुमार शिकायत का फर्जी निस्तारण करने के लिए पीड़ित से जबरन फोन पर ओटीपी मांग रहे हैं
पीड़ित का दावा है कि सचिव ने फोन पर डराया-धमकाया और कहा कि अगर ओटीपी नहीं दी तो आवास सूची से नाम हमेशा के लिए कटवा दूंगा
जब धमकी काम नहीं आई तो सचिव साहब ऑडियो रिकॉर्डिंग में पीड़ित के सामने गिड़गिड़ाते हुए कह रहे हैं "बस एक बार ओटीपी दे दो दोबारा नहीं मांगेंगे
पीड़ित रिंकू राठौर के पास सचिव की इस पूरी बातचीत का पुख्ता ऑडियो मौजूद है जिसमें भ्रष्टाचार और दबाव का खेल साफ उजागर हो रहा है
एक तरफ सरकार जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी व्यवस्था का दावा करती है वहीं दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर पीड़ित को न्याय मांगने पर लिस्ट से नाम काटने का डर दिखाया जा रहा है
जिलाधिकारी पीलीभीत को लिखित शिकायत और 1076 पर मामला दर्ज होने के बाद क्या इस भ्रष्ट तंत्र और धमकी देने वाले सचिव-प्रधान पर कोई कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी
आवास के नाम पर ब्लैकमेलिंग, सचिव-प्रधान का ऑडियो वायरल
Blackmailing in the name of housing: Audio of secretary and village head goes viral
Continue With Google
Comments (0)