नूंह जिले के शहीद हसन खान राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ से भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। डीन कार्यालय में सहायक पद पर तैनात सकरुद्दीन को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की नूंह यूनिट ने 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता की छह दिनों की अतिरिक्त ड्यूटी की हाजिरी पूरी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, सकरुद्दीन ने हाजिरी से जुड़े काम को पूरा करने के बदले यह राशि मांगी थी। एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा और गुरुग्राम में मामला दर्ज किया।
मेडिकल कॉलेज में हाजिरी के बदले रिश्वत का खेल
The racket of bribes in exchange for attendance at medical colleges
Continue With Google
Comments (0)