रुड़की के नगला इमरती गांव से इस वक्त की बड़ी खबर, जहां ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम प्रधान फरीन ने जॉइंट मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी और चकबंदी न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद उन्हें ग्राम सभा की जमीन पर अब तक दखल नहीं दिलाया गया है। शिकायत के मुताबिक, विपक्षी पक्ष राजनीतिक रसूख और दबाव का इस्तेमाल कर प्रशासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है, जबकि न्यायालय द्वारा उनके प्रार्थना पत्र को पहले ही खारिज किया जा चुका है और इस पर कोई स्थगन आदेश भी नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार और पुलिस बल की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश थे जबकि मौके पर पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर ग्राम सभा की जमीन को कब्जा मुक्त करा पाता है या यह विवाद और तूल पकड़ेगा
ग्राम सभा की ज़मीन पर कब्जे को लेकर रुड़की में तनाव
ग्राम सभा की ज़मीन पर कब्जे को लेकर रुड़की में तनाव
Tension in Roorkee over encroachment on Gram Sabha land
Continue With Google
Comments (0)