दबंगों के हौसले बुलंद! पुश्तैनी मकान पर कब्जे की कोशिश का आरोप, पुलिस के सामने से फरार हुए आरोपी, वापस लौटकर पीड़ित को दी धमकी!

सीतापुर में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब लोग अपने ही पुश्तैनी मकान में जाने से भी डरने लगे हैं। मामला रामकोट थाना क्षेत्र के किन्हौटी गांव का है, जहां उमाकांत पुत्र इंद्रेश्वर ने राम मोहन और उसके परिवार पर पुश्तैनी मकान पर लगातार कब्जे की कोशिश करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 को दीपावली के अवसर पर वह अपने पैतृक मकान की साफ-सफाई करने पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहुंचे विपक्षी ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि तमंचे से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद दोबारा लौटकर उसके और मजदूर के साथ मारपीट की कोशिश की गई।
अब सवाल है कि क्या पीड़ित को उसके पुश्तैनी मकान पर सुरक्षा मिलेगी? क्या पुलिस इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करेगी?