उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के विकासखंड बनिया की ग्राम पंचायत फरीदपुर मे कराए जा रहे विकास कार्यों में साफ तौर पर घोटाला उजागर हो रहा है। क्योंकि ग्राम पंचायत में बनाई जा रही इंटरलॉकिंग सड़क में केबल मिट्टी डालकर ही उस पर पुरानी इंटरलॉकिंग ईट बिछाई जा रही है और सड़क के दोनों तरफ नाली भी बनाई गई है । बल्कि सड़क के नाम पर खाना पूरी  ही की जा रही है। सड़क ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव द्वारा मानक के विपरीत बनाई जा रही है। ग्राम वासियों ने बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान अशिक्षित और सीधा व्यक्ति है। और ग्राम प्रधान के सीधे पन का फायदा उठाकर ही ग्राम पंचायत सचिव मानक के विपरीत विकास कार्य कराता है। और घोटाला  कर सरकारी धन से अपनी जेब भर रहा है। हालांकि  खंड विकास अधिकारी ज्योत्सना त्रिपाठी ने मानक के विपरीत बनाई जा रही इंटरलॉकिंग सड़क का संज्ञान लिया है और जांच कर कार्यवाही करने की बात भी कही है। लेकिन कार्यवाही कब तक होगी यह तो आगामी समय ही बताएगा।