देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा के साथ भौतिक विज्ञान के शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। छात्रा की मां का आरोप है कि शिक्षक पिछले डेढ़ माह से उनकी बेटी को लगातार परेशान और अनुचित तरीके से छू रहा था। 14 अक्टूबर को छात्रा से बदसलूकी के बाद परिजनों ने 15 छात्राओं के हस्ताक्षरों के साथ स्कूल प्रबंधन को लिखित शिकायत दी। परिजनों का आरोप है कि उचित कार्रवाई करने के बजाय छात्रा को कार्यालय में बुलाकर असहज करने वाले सवाल पूछे गए, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया।
इस पूरे घटनाक्रम पर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद आयोग ने एसएसपी देहरादून को पत्र लिखकर मामले की विस्तृत आख्या और एफआईआर की प्रति तलब की है। साथ ही वस्तुस्थिति जानने के लिए स्कूल प्रबंधन और पीड़िता दोनों को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में ऐसी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आयोग मामले की निष्पक्ष और तह तक जांच कराएगा।
देहरादून छात्रा से शिक्षक की छेड़छाड़ बाल आयोग ने माँगी रिपोर्ट
Dehradun: Teacher molests student; Child Commission seeks report
Continue With Google
Comments (0)