उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास, सांस्कृतिक पहचान में अपना योगदान उद्यमिता से राज्य को पहचान दिलाने वाले 15 चयनित लोगों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया। वहीं सम्मान पाकर सम्मानित कलाकार, उद्यमी भी काफी खुश नजर आए और गृहमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ ही उत्तराखंड की जनता का भी आभार व्यक्त किया।