उत्तराखंड के विकासनगर में 2.68 करोड़ की लागत से राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मारक का शिलान्यास किया गया है। यह स्मारक पछुवादून क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों और आंदोलनकारियों की स्मृतियों को सहेजने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। 26 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। यह स्मारक भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा, जहाँ राज्य के संघर्षपूर्ण इतिहास और नायकों से उन्हें रूबरू कराया जाएगा। स्मारक परिसर में एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी बनेगा, जिसमें आंदोलन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं, दस्तावेजों और पत्रकारों के योगदान को भी दर्ज किया जाएगा।