दीपावली के त्योहार को देखते हुए भिवानी में अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहार के दौरान आगजनी की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड का पूरा स्टाफ अलर्ट मोड पर रहेगा। विभाग की ओर से जिले में कुल 10 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं। वहीं, फायर स्टेशन ऑफिसर रमन कुमार ने आमजन, व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों के संचालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही इस खुशी को हादसे में बदल सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भिवानी अग्निशमन विभाग ने दीपावली को लेकर विशेष तैयारियां की हैं।
फायर स्टेशन ऑफिसर रमन कुमार ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और पूरा स्टाफ आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात रहेगा। सभी दमकल गाड़ियों को भी दुरुस्त रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचा जा सके।
दीपावली पर भिवानी में दमकलें तैयार
Fire engines on standby in Bhiwani for Diwali
Continue With Google
Comments (0)