केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि माननीय गृह मंत्री (UHM) के प्रस्तावित दौरे को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। 
​दौरे की तैयारियों को समयबद्ध और त्रुटिहीन ढंग से पूरा करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा सभी संबंधित विभागों के साथ एक महत्वपूर्ण अंतर-विभागीय (इंटर-डिपार्टमेंटल) बैठक की गई है, जिसमें सुरक्षा, यातायात, और कार्यक्रम स्थलों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। बैठक में सभी विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप (फाइनलाइज) दिया जा रहा है। वीवीआईपी प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन सभी इंतजामात पुख्ता करने में जुटा हुआ है।