नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ को राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने इसका श्रेय दुग्ध संघ से जुड़े सभी दुग्ध उत्पादकों, अधिकारियों, स्टाफ, कर्मचारियों एवं कामगारों को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति के प्रयासों का परिणाम नहीं, बल्कि सभी के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और सहयोग का प्रतिफल है।
अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की मेहनत, कर्मचारियों की निष्ठा और अधिकारियों के बेहतर समन्वय की बदौलत नैनीताल दुग्ध संघ ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सभी दुग्ध उत्पादकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी एकजुटता और सहयोग के साथ संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपील की।
अध्यक्ष ने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है और सभी के सहयोग से आगे भी दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए बेहतर कार्य किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली, धनतेरस, भैयादूज सहित उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उत्तराखंड में नैनीताल दुग्ध संघ ने रचा इतिहास
Nainital Milk Union creates history in Uttarakhand
Continue With Google
Comments (0)