6 नवंबर को केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह देहरादून दौरे पर आ रहे हैं जहां पर वह पुलिस लाइन में उत्तराखंड पुलिस के नए प्रतीक चिन्ह का अनावरण करेंगे और परेड ग्राउंड में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं इस पर राजनीतिक गलियारों में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि 6 नवंबर को हम राज्य स्थापना दिवस भी मनाने जा रहे हैं और इसके जरिए हम 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगे और लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हम भाजपा की सरकार बनाएंगे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में हुई कांग्रेस की रैली पर भाजपा कहती है कि दिवाली के समय ऐसी रैलियां करने से व्यपारियों का नुकसान होगा और देहरादून में खुद धनतेरस के दिन गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा आयोजित की जा रही है यानी विरोधी पार्टियों के लिए इनके अलग नियम हैं और खुद के लिए अलग नियम हैं।
अमित शाह के देहरादून दौरे पर भाजपा की विशाल जनसभा
BJP’s massive public rally during Amit Shah’s visit to Dehradun
Continue With Google
Comments (0)